JNUattack पर दिल्ली पुलिस के वकील कुछ यूं बिफरे

दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा पर सभी लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं. लेकिन दिल्ली पुलिस के वकील राहुल मेहरा ने जो प्रतिक्रिया दी है. उसे सुनकर खुद दिल्ली पुलिस का सिर भी शर्म से झुक जाएगा. मेहरा ने लाठी डंडों से लेस गुंडों के यूनिवर्सिटी के अंदर इतनी आसानी से घुसने पर सवाल उठाए हैं. मेहरा ने ट्वीट किया कि ‘इन वीडियो क्लिप्स को देखने के बाद दिल्ली पुलिस का वकील होने के नाते मेरा सिर शर्म से झुक गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि गुंडे बेहद आसानी से JNU कैंपस में दाखिल होते हैं, हंगामा करते हैं और मासूम छात्रों को बेरहमी से पीटते हैं. वो सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं और फिर राजधानी स्थित कैंपस से बाहर निकल जाते हैं. दिल्ली पुलिस हमारी फोर्स कहां है.’ इसके बाद आगे भी मेहरा ने ट्वीट किया है पीड़ित और हमलावरों का पता लगाने के लिए उन लोगों से मिलिए जो सच में घायल हैं. दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. बताते चलें कि जेएनयू की इस हिंसा के पीछे एबीवीपी का हाथ बताया जा रहा. जबकि एबीवीपी का दावा है कि लेफ्ट समर्थकों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

(Visited 32 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT