नागरिकता संसोधन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

बुधनी में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा ने जन जागरण अभियान की शुरुआत कर दी है. इस दौरान लाडकुई में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने कहा कि भाजपा पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून की सत्यता को समझाने के लिए पूरे देश में अभियान की शुरुआत की है. धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए जो अपने ही देशों में अपनी धार्मिक पहचान के कारण उत्पीड़न का शिकार होते हैं. उनके संरक्षण के लिए यदि भारत कोई कार्रवाई करता है. तो यह भारत के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप में कोई बदलाव नहीं करता है. इस के बाद सभी कार्यकर्ताओ ने गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया और लोगों को समझाया है.बुधनी से मुकेश प्रजापति की रिपोर्ट

(Visited 53 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT