अवैध शराब बनाने वालों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई कि

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में भट्टियां लगाकर महुआ शराब बनाने वालों पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. आबकारी विभाग ने अवैध शराब बनाने वालों के कई ठिकानों पर कार्रवाई तरते हुए हजारों लीटर महुआ लहान नष्ट किया है. आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मंच गया. उक्त की गई कार्यवाही में अलग-अलग स्थानों से 14 पाव देशी मदिरा 62 लीटर हाथभट्टी मदिरा कुल मात्रा 64.52 बल्क लीटर अबैध मदिरा जप्त की एवं लगभग 1800 किलोग्राम महुआ लहान मौके पर विधिवत सेम्पल लेकर नष्ट किया गया . वहीं जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 1 लाख रुपये बताया जा रहा है . सनावद से विवेक विद्यार्थी कि रिपोर्ट

(Visited 48 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT