अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग चला रही संयुक्त अभियान

सनावद में अवैध शराब को लेकर पुलिस ने पहले से ही कार्रवाई की जा रही थी. जहां पर होटल लाज ढाबे सहित अन्य स्थानों पर बिकने वाली अवैध शराब को लेकर नजर बनाकर कार्रवाई हो रही थी . वही मंगलवार रात को 11 बजे नागरिकों की सूचना के बाद पुलिस ने होलकर कॉलोनी स्थित शराब दुकान के ऑफिस से 13 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त की. जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये से ऊपर बताई जा रही है. टीआई राजेन्द्र सोनी और आबकारी एसआई अजय भदोरिया के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई. जिसमें डेढ़ घंटे चले घटनाक्रम के बाद पुलिस ने शराब जप्त कर एक युवक को हिरासत में लेकर थाने भिजवाया. मामले में आगे की कार्यवाही की जाएगी. इस कार्यवाही के बाद स्थानीय नागरिकों ने खुशी जाहिर की. सनावद से विवेक विदयारथी कि रिपोर्ट

(Visited 153 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT