PM Modi  को कोसने वाले Shahid afridi को Goutam gambhir ने औकात याद दिला दी

पीओके पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले पाकिस्तानी क्रिकेट प्लेयर शाहिद अफरीदी को गौतम गंभीर ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। गंभीर ने ट्वीट किया कि 16 साल का अफरीदी कहता है कि पाकिस्तान की 700000 फौज के पीछे 20 करोड़ लोग खड़े हैं फिर भी 70 साल से कश्मीर के लिए भीख मांग रहे हैं। इसके आगे गंभीर ने लिखा है कि आफरीदी, इमरान खान और बाजवा जैसे जोकर पाकिस्तान के लोगों को मूर्ख बनाने के लिए भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जहर उगल सकते हैं, लेकिन जजमेंट डे तक कश्मीर नहीं मिलेगा.’। आपको बता दें पिछले दिनों शाहिद अफरीदी ने पीओके के गांव का दौरा किया था इस दौरान पीएम मोदी और भारत के खिलाफ काफी जहर भी उगला  था।

(Visited 108 times, 1 visits today)

You might be interested in