लापता विधायक की गुमशुदगी की रिपार्ट दर्ज

#BISHAHULAL
#Mp
#Kamal Nath
#congress mp
भोपाल के टीटी नगर थाने में कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल सिंह के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. वो पिछले तीन दिनों से लापता हैं. हॉर्स ट्रेडिंग के चलते बिसाहू लाल के गुम होने की आशंका जताई गई है. वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि बिसाहू लाल सिंह को बीजेपी नेताओं ने कर्नाटक भेज दिया है. बिसाहू लाल अनूपपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं. बेटे तेजभान ने टीटी नगर में पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि बिसाहू लाल 2 मार्च की शाम को 5 बजे रायपुर के लिए निकले थे. वे अब तक रायपुर नहीं पहुंचे हैं. करीबी रिश्तेदारों से पता किया, मगर कुछ पता नहीं चला. बता दें कि पिछले दिनों राज्य के 10 विधायक गायब हो गए थे. कांग्रेस ने भाजपा पर इन विधायकों को बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया था. इनमें से छह विधायक वापस भोपाल लौट आए थे चार विधायक अब भी भोपाल नहीं लौटे हैं.

(Visited 62 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT