Jyotiraditya Scindia ने क्यों कहा कि मैं और Sachin Pilot एक से हैं, हमारी सोच भी एक जैसी

ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट कितना एक समान हैं. उम्र में, आदतों में. अब तक तो राजनीतिक सोच में भी एक समान ही थे. अब सिंधिया या तो विचारधारा बदल चुके हैं या फिर बदलने का प्रयास कर रहे हैं. जब से सिंधिया बीजेपी में शामिल हुए हैं तब से ये अटकले हैं कि पायलट भी कभी भी सिंधिया की तरह कांग्रेस का साथ छोड़ सकते हैं. इसकी लाजमी सी वजह भी है. पहली तो ये कि पायलट भी सिंधिया की तरह ही अपनी पार्टी में असंतुष्ट चल रहे हैं. कहने को तो वो राजस्थान के उपमुख्यमंत्री हैं पर हाल कमोबेश एक ही जैसा है. इसलिए पायलट कांग्रेस में ज्यादा नहीं टिकेंगे ये बात पुख्ता होती नजर आती है. इन दिनों एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है. जो एक निजी चैनल के कॉनक्लेव का है. जिसमें सिंधिया और पायलट साथ में मौजूद हैं. संयोग से इस कॉन्क्लेव में दोनों का लिबास भी एक सा ही है. जिसे देखकर एंकर कमेंट करता है कि आप दोनों क्या एक साथ बाजार गए थे. जिस पर ज्योतिरादित्य जवाब देते हैं न सिर्फ हम दोनों एक जैसे कपड़े पहनते हैं बल्कि सोचता भी एक सा ही हैं. ताजा सिनेरियो में सिंधिया की ये बात कांग्रेस के लिए किसी वॉर्निंग की तरह ही नजर आती है.

(Visited 278 times, 1 visits today)

You might be interested in