Shivsena spokes person Sanjay Raut ने तो बीमारी पर Modiji से भी अच्छी बात बोल दी

कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की थी शाम पांच बजे ताली थाली, घंटी बजाएं. उन लोगों के सम्मान में जो जानलेवा खतरे को भांपने के बावजूद लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं. इस बात का उत्साह तो सभी में नजर आया. लोगों ने शाम पांच बजे से आधे घंट तक जीभर कर तालियां बजाई. थालियां बजाई. घंटियां शंख भी फूंके. बीमारी से एकसाथ लड़ने का जज्बा साफ नजर आया. पर इस बीच शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने जो बात कही उसे सुनकर उन लोगों का सीना और फूल जाएगा जो कोरोना पीड़ितों की मदद में जुटे हैं. संजय राउत ने अपने ट्वीट में लिखा कि क्या आप जानते हैं मंदिर, मस्जिद और चर्च क्यों बंद हैं. क्योंकि भगवान सफेद कोट पहन कर अस्पताल में ड्यूटी कर रहे हैं. राउत ने ये बात उन डॉक्टर्स के लिए लिखी जो कोरोना पीड़ितों का इलाज कर रहे हैं.

(Visited 68 times, 1 visits today)

You might be interested in