CM Shivraj की वन मैन आर्मी के नाम दर्ज हुआ नया record

कोरोना से मध्यप्रदेश का हाल जो भी हो पर सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम तो एक रिकॉर्ड और दर्ज हो ही गया. वैसे तो चौथी बार मध्यप्रदेश का सीएम बन कर शिवराज सिंह चौहान एक रिकॉर्ड तो पहले ही बना चुके हैं. लगातार तेरह साल तक मध्यप्रदेश में सबसे लंबी सरकार देने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है. और अब उनकी वन मैन आर्मी ने भी नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है. शिवराज सिंह चौहान ने बिना कैबिनेट के अकेले छब्बीस दिन तक सरकार चलाई है. ऐसा करने वाले वो देश के एकमात्र मुख्यमंत्री बन गए हैं. उनसे पहले ये रिकॉर्ड कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के नाम दर्ज था. जो बिना कैबिनेट के अकेले 25 दिन सरकार चला चुके हैं. शिवराज ने पूरे एक दिन के अंतर से उन्हें मात दे दी है.

(Visited 63 times, 1 visits today)

You might be interested in