Bill gates ने PM मोदी के नाम लिखा पत्र, कही ये बड़ी बात

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिए बिल गेट्स ने कोरोना को खत्म करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों की तारीफ की है। बिल गेट्स ने लिखा है कि भारत सरकार हर तरह के डिजिटल प्लेटफॉर्म को बखूबी इस्तेमाल कर रही है। और कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। इतना ही नहीं बिल गेट्स ने अपने पत्र में आरोग्य सेतु एप की भी तारीफ की है। और लिखा है कि कोरोनावायरस के मरीज़ों का पता लगाने के लिए यह एक बेहतरीन ऐप है।

(Visited 53 times, 1 visits today)

You might be interested in