Aarogya setu app पर सवाल उठाने वाले हैकर को भारत ने दिया तगड़ा जवाब

अब तक पाकिस्तान से निपट रहा भारत फ्रांस को भी करारा जवाब दे रहा है. हालांकि ये जवाब सीमा पर किसी तनाव से जुड़ा नहीं है बल्कि सायबर वर्ल्ड से जुड़ा हुआ है. दरअसल फ्रांस के एक हैकर ने भारत की आरोग्य सेतु एप को यूजर की निजता के लिए खतरा बताया था. आपको बता दें कि आरोग्य सेतु एप कोरोना की जानकारी के लिए तैयार किया गया है. जिसमें यूजर अपनी जानकारी फीड करते हैं. इस एप पर फ्रांसीसी हेकर ने आपत्ति जताई थी. जिसे भारत सरकार ने खारिज कर दिया है और साफ कर दिया है कि ऐप में कोई खतरा नहीं है. साथ ही ये जानकारी भी दी है कि ऐथिकल हैकर्स की मदद से वो ऐप की सत्यता को जांच चुके हैं. और ये पुख्ता कर चुके हैं कि इस ऐप से किसी भी भारतीय नागरिक को कोई खतरा नहीं है. जिसके बाद फ्रांसिसि हैकर की बोलती भी बंद हो गई

(Visited 55 times, 1 visits today)

You might be interested in