नरसिंहपुर – पुलिस वाली बनी पंडित, गूगल से पढ़े मंत्र

गोटेगांव तहसील के झोतेश्वर में देश की अनूठी शादी हुई . यहां पर किसी पंडित या पुरोहित ने नहीं बल्कि गूगल से मंत्र पढ़कर महिला एसआई ने वर-वधु को सात फेरे दिलाए. लॉकडाउन में पुलिस के नए रूप ने सेवा की नई मिसाल पेश की है. जानकारी के अनुसार श्रीनगर गांव के लक्ष्मण नरसिंहपुर निवासी ऋतु से विवाह तय हुआ था . दोनों पक्षों के आठ सदस्य मंदिर भी पहुंचे .लेकिन विवाह कराने के लिए कोई पंडित नहीं मिला. इसलिए झोंतेश्वर चौकी प्रभारी एसआई अंजली अग्निहोत्री को जब पता चला तो वे मंदिर पहुंची. यहां उन्होंने समस्या जानकर खुद ही मंत्रोच्चार कराने का फैसला किया. उन्हें जितने मंत्र पता थे, उतने पढ़े, शेष के लिए मोबाइल पर गूगल की मदद से मंत्र पढ़कर विवाह संपन्न् कराया .नरसिंहपुर से मनीष शाह कि रिपोर्ट

(Visited 149 times, 1 visits today)

You might be interested in