बुधनी -शिवराज के क्षेत्र में दुकानदारों की मनमानी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र नसरूल्लागंज कि जहां किराना दुकानों पर उपयोगी सामग्री जैसे शक्कर, तेल, नमक, सुपारी जैसे आम जन की जरूरत के सामान महंगे हो गए. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जहाँ कुछ दिनों पूर्व 300 रूपये किलो मिलने वाली सुपारी आज 700-800 रूपये के करीब हो गई जिससे क्षेत्रवासियों के जेब पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है ओर कोरोना महामारी के चलते किराना व्यापारी इसका जमकर फायदा उठा रहे हैं .वही जब इस बात की जानकारी किराना फुटकर व्यापारियों से ली गई तो उनका कहना है कि थोक व्यापारी द्वारा उन्हें महंगा सामान दिया जा रहा है जिसके चलते वे महंगा सामान बेचने को मजबूर है। वहीं थोक व्यापारी द्वारा उन्हे बिल भी नहीं दे रहे हैं .बुधनी से मुकेश प्रजापति की रिपोर्ट .

(Visited 85 times, 1 visits today)

You might be interested in