12सौ किमी तक पिता को बिठा कर साइकिल चलाने वाली ज्योति ने जीता Ivanka Trump का दिल, मिला इतना बड़ा मौका

#Jyoti
#cyclefederationofindia
#ivankatrump
#usa
#newslivenational
#cycling
#gurugram
#bihar
#darbhnaga

अपने पिता को साइकिल पर बिठा कर 1200 किमी का सफर तय करने वाली ज्योति रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बन गई हैं. ज्योति को भी कहां पता था कि उनकी बेबसी औऱ मजबूरी उन्हें न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश और विदेश तक में फेमस कर देंगी. आपको बता दें ज्योति वो बेटी हैं जो अपने पिता को साइकिल पर बिठा कर गुरूग्राम से बिहार तक साइकिल चला कर घर लाईं. ज्योति के इस हौसले को देखते हुए भारतीय साइकलिंग फेडरेशन ने उन्हें ट्रायल के लिए दिल्ली बुला लिया है. फिलहाल ज्योति ने थोड़ा वक्त मांगा है उसके बाद सिलेक्ट होने पर ज्योति की पढाई लिखाई और ट्रेनिंग का पूरा खर्च फेडरेशन ही उठाएगा. वहीं रह कर ज्योति अपना भविष्य बना सकेंगी. लेकिन इन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली खबर आई है अमेरिका से. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने भी दरभंगा की ज्योति की तारीफ की है. इवांका ने जब ये खबर पढ़ी तो वो भी इसे ट्वीट करने से खुद को रोक नहीं सकीं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ज्योति के इस हिम्मती कदम की ने कितनों को हैरान किया है और सुर्खियां बटोरी हैं.

(Visited 88 times, 1 visits today)

You might be interested in