लग्जरी कार से शराब तस्करी करने वाले माफिया गिरफ्तार

कोरोना संकट के इस दौर में भी शराब तस्कर बाज नहीं आ रहे. हालात ये हैं कि कोरोना लॉकडाऊन के बीच शराब तस्कर, कोरोना वॉरियर बन बैठे हैं जबलपुर में ऐसा ही मामला सामने आया है.यहां पुलिस ने लॉक डाऊन में एक लक्जरी कार और एक स्कूटर को पकड़ा है जिसमें सवार शराब तस्कर जरुरतमंदों को मुफ्त खाना बांटने की आड़ में, नशे का कारोबार कर रहे थे. जबलपुर की बेलबाग थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर ये कार्यवाई की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में कुछ लोग लॉक डाऊन में छूट का पास लेकर शराब की तस्करी कर रहे हैं पुलिस ने पीछा करते हुए तीनों को धर दबोचा… पुलिस ने जब कारों की तलाशी ली तो इससे 44 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई… इसकी कीमत लगभग 132000 है .वही दोनों कारों और स्कूटर को जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबलपुर से सुमित शर्मा कि रिपोर्ट

(Visited 87 times, 1 visits today)

You might be interested in