कांग्रेस प्रवक्ता की पहल पर, गेहूँ चोरों के खिलाफ एफईआर दर्ज

गेहूँ परिवहन के दौरान ट्रक ड्राइवरों द्वारा ट्रक से गेहूँ बेचने के बाद हुई गेहूं चोरी में पाॅच लोगो के खिलाफ गोपालपुर थाने में एफईआर दर्ज किया गया .मामला सीहोर जिले के गोपालपुर थाना अंतर्गत गेहूँ उपार्जन केंद्र बाई बोडी का है जहां से दो ट्रकों से गेहूँ परिवाहन किया जा रहा था. जिसमे से ट्रक ड्राइवरों द्वारा ग्राम इटावा मे रात को गेहूं की बोरिया चोरी कर बेची खरीदी जा रही थी.इसी दौरान सेवा सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक एवं उपार्जन केंद्र प्रभारी अपने कर्मचारी के साथ दोनों ट्रकों का पीछा कर रहे थे. तभी रास्ते मे ट्रकों से गेहूँ की बोरी उतारते दोनों ट्रक ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था . बुधनी से मुकेश प्रजापति की रिपोर्ट

(Visited 68 times, 1 visits today)

You might be interested in