71 दिन बाद आज से भक्तों के लिए खुले मां विजयासन धाम के कपाट

सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित प्रसिद्ध देवी मां विजयासन धाम मंदिर 71 दिन बाद भक्तों के लिए खुल गया है , इसके लिए मंदिर प्रशासन और एसडीएम बुधनी ने गाइड लाइन जारी की है .भक्तों के लिए मां विजयासन धाम के कपाट खोले गए . गाइडलाइन के तहत मंदिर का समय प्रातः 9:00 बजे से शाम 5: 00 बजे तक रहेगा, बिना मास्क लगाए और हैंड सैनिटाइज किए मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा. चार पहिया वाहन में चालक के अलावा सिर्फ 2 सवारियों को ही प्रवेश दिया जाएगा, मंदिर में दर्शन के लिए आईडी कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा .
बुधनी से मुकेश प्रजापति की रिपोर्ट
#corona
#covid19
#mpnews
#budhani

(Visited 82 times, 1 visits today)

You might be interested in