Congress विधायक दल की बैठक में नहीं पहुंचे सारे विधायक. क्या राज्यसभा में होगा बड़ा उलटफेर.

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है. ये झटका प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिरने से भी ज्यादा तगड़ा हो सकता है. जिसके सबसे बड़े शिकार दिग्विजय सिंह होंगे. खबर उस मीटिंग में छुपी है जो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुलवाई थी. जिसमें प्रदेशभर के कांग्रेसी विधायकों को मौजूद रहना था. प्रदेशभर में कांग्रेस के 92 विधायकों में से इस बैठक में बमुश्किल पचास विधायक ही शामिल हुए. ये बात हम नहीं बोल रहे ये बीजेपी के इलेक्शन मैनेजमेंट के महारथी विजेश लुणआवत ने ट्वीट के जरिए कही है. लुणावत का ट्वीट है कि कांग्रेस की विधायक दल की बैठक में 92 में से केवल 50 विधायक ही उपस्थित हुए. बाकी वोट कहां जा रहे हैं हैं कंपनी बहादुर. लुणावत का ये ट्वीट साफ जाहिर कर रहा है कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है. हो सकता है राज्यसभा चुनाव तक कांग्रेस के कुछ और विधायक पार्टी को धोखा देने की तैयारी कर लें. वैसे तो कांग्रेस इसे कोरोना का असर बता कर बचना चाह रही है पर कांग्रेस में जो चल रहा है वो किसी से छिपा तो है नहीं. इसलिए लुणावत ने जो चुटकी ली है उसकी आवाज भी सियासी हलकों में जोर से ही गूंज रही है.
#mp
#congress
#vijeshlunawat
#rajysabhachunavmp
#kamalnath
#digvijaysingh
#bjp
#politics

(Visited 2393 times, 1 visits today)

You might be interested in