छत्तीसगढ़ में मौसम बना सुहाना, विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

देश में मॉनसून के आने से कई राज्यों को गर्मी से राहत मिली है. छत्तीसगढ़ में भी लोग बदलते मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं. आने वाले दिनों में तो मौसम का मिजाज और बदलने वाला है. जिसे लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 23 जून तक प्रदेश भर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक 23 जून तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी अनुमान है. जिसे लेकर राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है और किसानों को बचने की खास हिदायत दी गई है.

(Visited 67 times, 1 visits today)

You might be interested in