दिग्विजय सिंह को राममंदिर से आपत्ति . पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर हमला बोला

मध्य प्रदेश में राम मंदिर के शिलान्यास को लेकर सियासत गरमा गई है. इसको लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि हम सनातन धर्म को मानने वाले लोगों को पीएम मोदी के राम मंदिर के शिलान्यास से अपत्ति है. क्योंकि मोदी जी ने शिलान्यास के लिए किसी भी प्रमाणित शंकराचार्य और रामानन्दी सम्प्रदाय के धर्म गुरू को स्थान नहीं दिया है.पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मंदिर के शिलान्यास की तिथि भी पीएम के सहूलियत से तय की गई है. इसके अलावा उन्होंने पीएम के अगस्त में मंदिर के शिलान्यस को लेकर भी सवाल उठाया है.

#RamMandir
#DigvijayaSingh
#Modi
#BJP
#PMNarendra

(Visited 192 times, 1 visits today)

You might be interested in