क्या Panna में बिजली के खंबे लगाने में हुआ घोटाला. लोगों ने की शिकायत. कार्रवाई का इंतजार.

पन्ना की देवेंद्र नगर तहसील में 11 केवी की लाइन रोड के किनारे से शिफ्ट कर बीच में लगाने का काम जारी है. स्थानीय रहवासियों की शिकायत है कि ये काम तयशुदा मानकों के आधार पर नहीं हो रहा है. रहवासियों ने लाइन में लगने वाले खंबे और अन्य सामान की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं. जिसकी शिकायत वो अधिकारी स्तर पर कर चुके हैं.
हालांकि इसके बाद भी काम की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ. लिहाजा अब रहवासी आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं.
लोगों की शिकायत पर एमपीईबी ने भी पूरे काम का जायजा लिया. और लोगों की शिकायत को सही पाया. जिसके बाद तुरंत काम रोकने के निर्देश दिए हैं. बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता सुरेन्द्र कुमार चढ़ार के मुताबिक ये तब तक आगे नहीं बढ़ेगा जब तक सही मानकों के आधार पर काम शुरू नहीं होता.
आपको बता दें कि बिजली विभाग पीडब्ल्यूडी के जरिए ये काम एक निजी कंपनी से करवा रहा है. जिसके काम में लापरवाही नजर आ रही है. लोगों को डर है कि कंपनी की इस लापरवाही की वजह से कभी कोई बड़ी दुर्घटना न हो जाए. और स्थानीय लोगों को मुश्किलें झेलना पड़े. इसलिए जल्द से जल्द इस मामले पर कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं. न्यूज लाइव एमपी के लिए पन्ना से अंकित गुप्ता की रिपोर्ट. #mpnews #newslivemp #bijlivibhag #viralnews

(Visited 62 times, 1 visits today)

You might be interested in