Digvijay singh ने चली ऐसी चाल. देखते रहे गए महाराज और Shivraj!

लगातार छूटते विधायकों के बीच कांग्रेस ने भी बाजी मार ही ली है. चुनाव आयोग कह चुका है कि उपचुनाव सितंबर तक हो सकते हैं. इसके बावजूद कमलनाथ कुछ खास सक्रिय नहीं हुए हैं पर दिग्विजय सिंह खामोश नहीं हैं. वो चंबल के इलाके में गुपचुप तरीके से बीजेपी को कमजोर करने की कोशिश में जुटे हुए है. अब दिग्विजय सिंह को बड़ी जीत मिली है. अशोक नगर में. भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चे के अध्यक्ष हरिबाबू राय ने करीब 300 समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है. एक साथ तीन सौ कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस की इस मुहिम में चंदेरी विधायक गोपाल सिंह डग्गी राजा और सबलगढ़ विधायक बैजनाथ कुशवाहा ने बड़ा रोल अदा किया है. वैसे डग्गी राजा दिग्विजय सिंह के साथ साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी अच्छे संबंध रखते हैं लेकिन फिलहाल वो भी कांग्रेस को बचाने में जुटे हैं. ये तय है कि दिग्विजय सिंह की इस कोशिश से पार्टी को कोई बड़ा चेहरा या नाम नहीं मिला है. लेकिन ये भी सही है कि इसका असर बीजेपी के आसपास के कार्यकर्ताओं पर जरूर पड़ेगा. मनोबल कम होगा तो जीत भी मुश्किल हो ही जाएगी. #mpnews #Newslivemp #bjp #congress #kamalnath #digvijaysingh #congresssupportersjoinbjp #bjpsupportersjoincongress #ashoknagar #digvijaysingh #gopalsinghdaggiraja #baijnathkushwah #upchunav2020 #byelection2020 #jyotiradityascindia

(Visited 215 times, 1 visits today)

You might be interested in