कोरोना केयर सेंटर से वीडियो वायरल, सलाद में मिली इल्ली

शहर के कोरोना केयर सेंटर में इन दिनों स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी भर्ती हैं. इन कर्मचारियों द्वारा गुरुवार को एक वीडियो वायरल कर बताया गया है कि जो खाना खाने के लिए दिया जा रहा उसकी सलाद में में इल्लियां हैं. वीडियो में इल्लियां दिखाई भी दे रही हैं. रायसेन के इंडियन चौराहा स्थित कोविड केयर सेंटर में 27 लोगों का इलाज चल रहा है. वहां जिला अस्पातल की किचन से तैयार कर खाना भेजा जाता है. यह सभी लोग कोरोना के मरीज हैं या संदिग्ध है या कोरोना मरीज के संपर्क में आए लोग हैं. इस तरह कुल मिलाकर करीब 80 लोगों को रोज दिया जा रहा है . इसे ये साफ पता चलता है की स्वास्थ्य विभाग कोरोना मरीजों के लिए कितना गंभीर है . रायसेन से अजय गोहिल की रिपोर्ट
#raisen
#khanemekide
#iliya
#corona
#covid19
#mpnews

(Visited 192 times, 1 visits today)

You might be interested in