#Manavar मामले में हुआ सनसनीखेज खुलासा, BJP नेता पर लगा बड़ा आरोप

मनावर की मॉब लिंचिंग वाली घटना में एक नया सनसनीखेज खुलासा हुआ है. जिसे सुनकर कमलनाथ सरकार से ज्यादा बड़ा झटका बीजेपी को लगेगा. क्योंकि घटना के बाद से ही बीजेपी घटना पर कमलनाथ सरकार को घेर रही है. लेकिन ताजा खुलासा चौंकाने वाला है. कांग्रेस का आरोप है कि इस घटना में बीजेपी नेता भी शामिल है. खास बात ये है कि धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने भी कांग्रेस के आरोप की पुष्टि की है. एसपी के मुताबिक बीजेपी नेता और सरपंच रमेश जूनापानी भी घटना के वक्त वहीं मौजूद था. उस पर भीड़ को उकसाने का भी आरोप है. जिसके बाद पुलिस ने जूनापानी को हिरासत में ले लिया है

(Visited 76 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT