#sachinpilot के #tweet से शर्मिंदा हुई #bjp, फिर किया ये काम

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट उन लोगों से खासे नाराज हैं जो उनके साले का मजाक उड़ा रहे हैं. साला यानि कि जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला. जिनकी दाढ़ी मूंछ में मुस्कुराती हुई तस्वीर हाल ही में खूब वायरल हुई. धारा 370 हटाने की कार्रवाई से लेकर तस्वीर वायरल होने तक अब्दुल्ला नजरबंद थे. पहरा हटा तो अब्दुल्ला की मुस्कान भी लौट आई. पर इस दाढ़ी मूंछ वाले लुक पर बीजेपी ने पूरे मजे ले लिए. इस एक ट्वीट के जरिए. जिस पर उमर तो कुछ बोले नहीं लेकिन जीजा सचिन पायलट बीजेपी का ये मजाक बर्दाश्त नहीं कर सके. और कर दिया जोरदार ट्वीट कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री का कैद में होना ही गलत है. उस पर जब इस तरह से मजाक उड़ाना शान समझी जाती है तो हमारे संवैधानिक मूल्य और मिट जाते हैं. पायलट के इस ट्वीट के बाद बीजेपी ने अपना रेजर वाला ट्वीट हटाने पर मजूबर हो गई.

(Visited 132 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT