मध्यप्रदेश में कांग्रेस मंत्रीमंडल में अधिकांश पुराने चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है। ये वो लोग हैं जो दिग्विजय सरकार से समय मंत्री रह चुके हैं। हालांकि कुछ नए चेहरों को भी मंत्रीमंडल में शामिल किया जा सकता है। हम आपको बता रहे हैं प्रदेश के संभावित मंत्रियों के नाम।
भोपाल में शुक्रवार को कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनाने का औपचारिक आमंत्रण राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दे दिया है। कमलनाथ राज्यपाल से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया जिसके जवाब में राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए मंत्रीमंडल के गठन का आमंत्रण दिया है
कमल नाथ का जन्म 18 नवम्बर 1946 को कानपुर में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढाई देहरादून के दून स्कूल से की उन्होंने कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है
सोनकच्छ के पास शुक्रवार सुबह एक भीषण हादसे में महिला बाल विकास विभाग झाबुआ के जिला कार्यक्रम अधिकारी रणजीत सिंह जमरा की दर्दनाक मौत हो गई…..ये हादसा कोहरे के चलते हुआ.
भारतीय जनता पार्टी के नेत्री अर्चना चिटनिस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अर्चना अपनी हार की भड़ास निकालती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अर्चना एक आभार सभा में भाषण देती नजर आ रही हैं और उनको वोट ना देने वालों को रुला देने की बात कहती हुई दिखाई दे रही हैं। […]
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार 15 सालों तक मध्यप्रदेश में शासन करने के बाद अब फिर विपक्ष में आ गए हैं। विपक्ष में आने के बाद अब शिवराज ने पिछले 15 सालों के लिए जनता का आभार व्यक्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिए शिवराज आभार यात्रा पर निकलेंगे। यात्रा की तारीख पर […]