भ्रामक खबर का सांसद चौहान ने किया खंडन

इंदौर खंडवा के बीच ब्राडगेज के कार्य को लेकर कुछ दिनों से सोशल मीडिया रेलवे लाइन का काम बंद होने की खबरे शरारती तत्वों द्वारा फैलाई जा रही ह. जिसको लेकर खंडवा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने खंडन करते हुए बताया कि रेल्वे लाइन का कार्य बंद नही हुआ है. वैश्विक महामारी कोरोनो संक्रमण के कहर के कारण कार्य की गति धीमी जरूर हुई है. ओर लॉक डाउन खुलने के बाद मजदूरों के आने से शुरवाती काम शुरू किया जा चुका है. सांसद चौहान ने लोगो से अपील करते हुए कहाँ की सोशल मीडिया पर रेल्वे लाइन के कार्य के बंद होने की फैलाई जा रही अफवाह तथ्यहीन है. केंद्र सरकार द्वारा इस रेल लाइन के कार्य की मॉनिटरिंग की जा रही है. . जल्द ही इस मार्ग पर कार्य पूरा होंगा। जिसके बाद सनावद से खंडवा तक रेल का लाभ नागरिक ले सकेंगे . सनावद से विवेक विद्यार्थी की रिपोर्ट
सांसद नंदकुमार सिंह चौहान
सनावद से विवेक विद्यार्थी की रिपोर्ट
#mpnews
#sanavad
#Nand Kumar Singh Chauhan

(Visited 34 times, 1 visits today)

You might be interested in