कराटे खिलाड़ियों से भरी बस रेत के डम्पर से टकराई

सीहोर जिले के बुदनी के मिडघाट के पास कराटे खिलाडियों से भारी बस की डम्फर से भिड़ंत हुई है जिसके हादसे में बस में सवार लगभग 16 खिलाड़ियों सहित कोच घायल हुए है. वहीं घायलों को आनन फानन में पास के अस्पताल लाया गया जहां से 6 गंभीर घायलों को होशंगाबाद अस्पताल रेफर किया गया. जानकारी के अनुसार भोपाल से पचमढ़ी जा रही यह बस बुदनी के मिडघाट क्षेत्र में रेत से भरे डम्पर से टकरा गई. बताया जा रहा है कि बस में सवार स्कूली बच्चे कराटे चैपिंयनशिप में शामिल होने के लिए पचमढ़ी जा रहे थे. हालांकि क्षेत्रीय पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दि है. बुधनी से मुकेश प्रजापति की रिपोर्ट

(Visited 55 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT