रायसेन: पूर्व सांसद प्रतिनिधि का भतीजा 15 लाख की चोरी की पाइप के साथ पकड़ा गया

चोरी की पाइप सप्लाई करने के आरोप में इंदौर पुलिस ने पूर्व सांसद प्रतिनिधि जयबाबू जैन के भतीजे अनुज समैया को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अनुज के पास से एक ट्रक भरा पीवीसी पाइप भी जब्त किया है, जिसकी कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है.इंदौर पुलिस के मुताबिक पूर्व सासंद प्रतिनिधि जयबाबू जैन के भतीजे अनुज समैया को किशनगंज इलाके से 1 ट्रक पीवीसी पाइप के साथ गिरफ्तार किया गया है. अनुज चोरी की हुई पीवीसी पाइपों की सप्लाई सिलवानी में करता था. इसलिए पुलिस उस पर बहुत पहले से नजर रख रही थी.पुलिस के मुताबिक अनुज समैया के शहर के कई बड़े लोगों से संबंध भी हैं. आपको बता दें कि इंदौर में बीते दिनों करोड़ों रुपए की पीवीसी पाइप की चोरी हुई थी, जिसके बाद से ही पुलिस इस पर नजर रख रही थी.रायसेन से अजय गोहिल की रिपोर्ट
#mpnews
#raisen
#chori

(Visited 93 times, 1 visits today)

You might be interested in