दिग्विजय सिंह कहिन: राहुल गांधी ही मोदी को टक्कर दे सकते हैं, गांधी परिवार के बाहर लीडरशिप नहीं है.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चाओं में आ जाते हैं . मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी के चलते कमलनाथ सरकार गिरने और अब राजस्थान में सचिन पायलट की बगावत के बाद भी दिग्विजय सिंह राहुल गांधी को ही मोदी को टक्कर देने वाला नेता मानते हैं .दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को ही कांग्रेस का नेतृत्व देने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के बाहर कोई दूसरा लीडरशिप देखने लायक नहीं है. हालांकि उन्होंने जोड़ा कि कम से कम वे तो ऐसा मानते हैं. दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ही मोदी को टक्कर दे सकते हैं.
#mpnews
#digvijay singh aur rahul gandhi
#Chhattisgarh
#bjp
#congress

(Visited 49 times, 1 visits today)

You might be interested in