बैंक के मैनेजर को सोशल डिस्टेसिंग न रखने पर एसपी ने लगाई फटकार

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने हेतु जिला प्रशासन ने संपूर्ण जिले को लॉक डाउन किया गया है. वही आवश्यक सामग्री की दुकानो व बैंको मे भी सोशल डिस्टेसिंग बनाये रखने के लिये तीन तीन फीट की दूरी मे गोले बनाकर रखने को बार बार कहा जा रहा है. आगर मालवा के बड़ोंद रोड चौराहे पर स्थित बैंक आफ इंडिया मे पैसे निकालने के लिये बिना सोशल डिस्टेसिंग के लोगो की भीड जमा थी, आगर मालवा एसपी श्री मनोज कुमार सिंह तत्काल प्रभाव से बैंक के बाहर पहुंचे, और बैंक मेनेजर को बैंक से बाहर बुलवाकर फटकार लगाते हुए तत्काल प्रभाव से सोशल डिस्टेसिंग बनाये रखने के लिये गोले बनवाने के लिये कहा गया .आगर मालवा से
रहमान कुरैशी की रिपोर्ट

(Visited 22 times, 1 visits today)

You might be interested in