Amit Shah के नाम से मंत्री को आया फोन, मांगे तीन करोड़

मैं अमित शाह बोल रहा हूं. पार्टी के लिए मुझे तीन करोड़ का चंदा चाहिए. सोचिए अगर ऐसा ही फोन आपके पास आ जाए तो क्या करेंगे. आपका जवाब कुछ भी हो सकता है. हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रंजीत सिंह के पास भी ऐसा ही एक फोन पहुंचा. और अमित शाह ने उनसे तीन करोड़ रूपए मांगे. सिंह समझदार थे. घबराए नहीं. बल्कि मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई. तफ्तीश हुई तो पता चला कि दो युवक हैं जो ऐप के जरिए फोन लगाते हैं और इस तरह ठगी करते हैं. इस बार उन्होंने देश के गृहमंत्री के नाम से ही ठगी करने की हिमाकत कर डाली. फिलहाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दोनों को हिरासत में ले लिया है.

(Visited 44 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT