नाबालिग बच्ची का अपहरणकर्ता गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में नाबालिग बच्चियो के अपहरण व बलात्कार के मामले नही थम रहे है .2 जनवरी की रात को आरोपी ने आम्बुआ थाने के हनुमान मंदिर के पास से एक 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची को अपहरण कर भाग गया था. जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत आम्बुआ थाने पर दर्ज करवाई थी . जिसके बाद मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गुजरात के राजकोट जिले से धरदबोचा गया .पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बच्ची को बेचने की नीयत से अपहरण कि बात कही . पुलिस अधीक्षक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया है . फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड मांगी है .अलीराजपुर से दिलीप वाणी कि रिपोर्ट

(Visited 49 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT