पखांजुर का परालकोट अपने विशिष्ट धार्मिक आयोजनो के लिए जाना जाता है। यहाँ हमेशा ही किसी न किसी तरह के धार्मिक आयोजन चलते रहते हैं। इसी कड़ी में यहाँ पिछले चार दिनों से भगवत गीता का आयोजन किया जा रहा है। यह गीता सात दिनों तक चलती है। जिसका शुक्रवार के दिन चौथा दिन था। चौथे दिन भी यहाँ हजारों की संख्या में श्रद्धालू भगवत गीता सुनने पहुँचे। और पूरे मन से कथावाचक श्री श्याम भाई जी महाराज को सुना। इस धार्मिक आयोजन के आखिरी दिन समिति भव्य भंडारे का आयोजन भी करेगी।