पिता के जुर्म पर मासूम को स्कूल से निकाला

मामला सतना शहर के राजेंद्र नगर इलाके का है… जहाँ 4 साल की मासूम माही के पिता अतुल सिंह ने उसकी माँ पूजा कि हत्या दो महिने पहले कर दी थी…. इस जुर्म में उसका पिता जेल भी चला गया…इसके बाद लावारिस बच्ची को उसके नाना ने गोद ले लिया.. और उसे पढ़ाने के लिए एक निजी स्कूल में दाखिल करवाया .. लेकिन अब स्कूल ने उस मासूम को उसके पिता के जुर्म के कारण स्कूल से निकाल दिया है… जब इस मामले पर स्कूल प्रबंधन से बात करने की कोशिश की गयी तो कोई सामने नहीं आया….हमारे संवाददाता ने जब जिला शिक्षा अधिकारी से इस मामले पर बात कि तो उन्होंने कहा कि शिक्षा सबका अधिकार है… अगर स्कूल प्रबंधन बच्ची क दुबारा नामांकन नहीं करता तो स्कूल पर कार्रवाई की जायेगी…

(Visited 47 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT