बिलासपुर जिला पंचायत आफिस में लगी आग

बिलासपुर जिला पंचायत के फस्ट फ्लोर में आग लगने से हड़कप मच गया ।भीषण आग की लपटों के बीच जरूरी दस्तावेज जलने की भी खबर है जिस वक्त जिला पंचायत की बिल्डिंग में आग लगी उस फ्लोर में कोई कर्मचारी आग में फंसा तो नही है इस बात की पुष्टि की जा रही है बिल्डिंग से धुआं निकलते देख हल्ला मच गया जिसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है वही आग कब और कैसे लगी इसकी फिलहाल पुष्टि नही हो पाई है।इधर आगजनी की खबर लगते ही कलेक्टर संजय अलंग मौके पर पहुच गए हैं इस घटना में आग की लपटों से सीईओ चेम्बर पूरी तरह से जल गया है। वही इस आगजनी की घटना में बिल्डिंग में धुंआ भरने से 5 लोगो का दम घुट गया जिन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।

(Visited 114 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT