बिलासपुर में शनिवार के दिन राउत नाच महोत्सव की धूम रही। छत्तीसगढ़ के यादवों के शौर्य और परिश्रम का प्रतीक माने जाने वाले इस महोत्सव का बहुत ही भव्य शुभारंभ हुआ। इस महोत्सव में पूरे प्रदेश से आई सौ से अधिक यादवों की टोलीयाँ पूरी रात अपने नृत्य कौशल और शस्त्र चालन की प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
महोत्सव के पहले दिन ही विभिन्न टोलियों ने आकर्षक प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। राउत नाच महोत्सव बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में वर्ष १९७८ से लगातार आयोजित होता आ रहा है। हर वर्ष यह महोत्सव एकादशी पर्व के बाद पड़ने वाले पहले शनिवार से शुरू होता है।