कुसुम मेहदेले ने जताई ऊषा से सहानुभूति

भाजपा की ओर से महू विधानसभा की उम्मीदवार ऊषा ठाकुर का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने खुद के साथ राजनैतिक अन्याय किए जाने की बात कही थी। अब ऊषा ठाकुर को एक और पीड़ित का समर्थन मिल गया है। ये हैं पन्ना से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले जिन्हें इस बार पार्टी ने टिकट ही नहीं दिया है। कुसुम मेहदेले ने ट्वीट करके ऊषा ठाकुर के साथ सहानुभूति जताई है। गौरतलब है कि अपना टिकट काटे जाने पर भी मेहदेले ने ट्वीट करके अपना दुख व्यक्त किया था।

(Visited 140 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT