Birthday Special- MP की दिग्विजय सरकार में मंत्री रह चुके हैं छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 23 अगस्त को जन्मदिन है। हालांकि कुछ ही दिनों पहले उनकी मां का निधन हुआ है इसलिए इस बार भूपेश बघेल अपना जन्मदिन सादगी से मना रहे हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि छत्तीसगढ़ का सीएम बनने से पहले भूपेश बघेल मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सरकारों में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। अविभाजित मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह की सरकार में भूपेश बघेल को परिवहन मंत्रालय मिला था। यही नहीं 1993 से 2001 तक वे मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के डायरेक्टर भी रहे यानी छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद भी भूपेश बघेल एमपी के निगम मंडल से जुड़े रहे। भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को दुर्ग जिले के पाटन में हुआ था। उनके पिता का नाम नंदकुमार बघेल और माता का नाम बिदेश्वरी देवी है। भूपेश बघेल की पत्नी का नाम मुक्तेश्वरी देवी है। भूपेश बघेल के चार बच्चे हैं जिनमें एक बेटा और तीन बेटियां हैं। बघेल ने 80 के दशक में यूथ कांग्रेस के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। 1990 से 1994 तक वह जिला युवक कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष रहे हैं। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता चंदूलाल चंद्राकर को अपना राजनैतिक गुरू मानते हैं। अविभाजित मध्यप्रदेश में भी भूपेश बघेल कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे और दिग्विजय सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। छत्तीसगढ़ राज्य का गठन होने के बाद जोगी सरकार में राजस्व, लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग और राहत कार्य मंत्री रहे। 2014 में बघेल को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया। बघेल की अगुआई में 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने भारी जीत दर्ज की और बघेल को प्रदेश का मुख्यमंत्री चुना गया।

जानिए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के बारे में
पूरा नाम भूपेश बघेल
जाति कुर्मी (ओबीसी)
जन्म तिथि 23 अगस्त 1961
जन्म स्थान पाटन (दुर्ग)
शिक्षा एमए
व्यवसाय कृषि एवं व्यापार
पिता का नाम नंद कुमार बघेल
माता का नाम बिंदेश्‍वरी बघेल
पत्नी का नाम मुक्तेश्‍वरी बघेल
संतान 4
स्थाई पता मानसरोवर रेजिडेंशियल प्रिमाइसिस, भिलाई, 3, तहसील, पाटन, जिला दुर्ग
वर्तमान पता मुख्‍यमंत्री आवास, सिविल लाइन्स, रायपुर, छत्‍तीसगढ़
सम्‍पर्क नंबर 9425236333
ई-मेल bhupeshbaghel.23@gmail.com
बघेल का राजनैतिक करियर
1990-94 जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष (दुर्ग ग्रामीण) सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महामंत्र, कार्यक्रम समन्वयक प्रदेश छत्तीसगढ़
1993 पहली बार विधायक बने इसके बाद 1998, 2003, 2013 और 2018 में विधानसभा के लिए चुने गए
1998 राज्यमंत्री, मुख्यमंत्री से संबद्ध जनशिकायत निवारण (स्वतंत्र प्रभार), मध्यप्रदेश
1999 मंत्री, परिवहन विभाग, मध्य प्रदेश
2000 मंत्री, राजस्व पुनर्वास, राहत कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी छत्तीसगढ़
2013 सदस्य, कार्य मंत्रणा समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा
2014-15 सदस्य, लोक लेखा समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा
2018 विधायक, पाटन सीट, दुर्ग छत्तीसगढ़
वर्तमाान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हैं

(Visited 141 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT