बीवी को बेचे खराब फल तो SDOP ने की व्यापारी की पिटाई

छत्तीसगढ़ के मंत्री भले ही अपने कार्यों से लगातार मानवता कि नई मिशाल पेश कर रहे हों। पर यहाँ के अधिकारियों को यह बात जरा भी समझ नहीं आ रही है। इसका नया प्रमाण मिला है पखांजुर में। यहाँ sdop की पत्नी का एक फल व्यापारी से मामुली विवाद हो गया था। जिसके बाद sdop साहब ने फल व्यापारी तपन देवनाथ को कार्यालय में बुलाकर थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही मारपीट करते हुए जेल भेजने की धमकी भी दी। वहीं इस घटना को लेकर व्यापारियों में खासा रोष दिखाई दे रहा है। व्यापारियों ने तत्काल व्यापारी संघ की बैठक बुलाकर एस.डी.ओ.पी. के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने की बात कही है। और पखांजूर पुराना बाज़ार और नया बाज़ार बंद रखने का ऐलान भी किया है।

(Visited 86 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT