छिंदवाड़ा आने से पहले रोकी गई अतिथि विद्वानों की यात्रा 

प्रदेश में अतिथि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं…. इसी के चलते अतिथि शिक्षक सीएम कमलनाथ के गृह जिले में सरकार के वादा खिलाफी और शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी के झूठे आश्वासन से आक्रोशत होकर शांतियात्रा के लिए एकत्रित हुए थे… लेकिन अतिथि शिक्षकों को प्रदर्शन से पहले ही जिला पुलिस प्रशासन ने 13 किलोमीटर पहले ही लिंगा में ही रोक दिया… जिसके चलते सभी शिक्षक आक्रोशित हैं… शिक्षकों ने आंदोलन या प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी थी… और जिले में धारा 144 लागू है… जिसके चलते सभी शिक्षकों को गिरफ्तार कर बसों में भरकर श​हर से बाहर छोड़ दिया गया… न्यूजलाइव के लिए छिंदवाड़ा से महेश चांडक की रिपोर्ट

(Visited 53 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT