रायगढ़ शहर में कोरोना ने दी दस्तक,पुलिस कर रही चौकसी

शहर के कृष्णा वेली कालोनी में हाल में ही मुंबई से लौटे मां-बेटे में कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आ जाने से दहशत का माहौल निर्मित हो गया था . ऐतिहातन इस कालोनी को कन्टेन्टमेंट जोन घोषित कर जिला पुलिस ने लगातार हैंड माईक के माध्यम से एनाउसमेंट कर वहां के बाशिंदों को घर से बाहर न निकलने की समझाईस देते हुए पूरे क्षेत्र पर निगाह रखी जा रही है. उक्त कालोनी के आजू बाजू और भी कालोनियां है तथा नजदीक ही स्कूल,चर्च भी है. इसे पहले भी पहला कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आ चुका है.अभी भी कृष्णा वेली कालोनी के निवासियों के ब्लड सेम्पल की रिपोर्ट आनी शेष है.रायगढ़ से चंद्रकांत शर्मा की रिपोर्ट
#mpnews
#newslivemp
#raigad
#police
#corona
#covid19

#chhattisgarh

(Visited 47 times, 1 visits today)

You might be interested in