छिंदवाड़ा में ढाई किलो गांजे के साथ आरोपी पकड़ाया 

छिंदवाड़ा जिले में लगातार गांजा की तस्करी करने के मामले सामने आ रहे है . इसी के चलते कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सुचना प्राप्त हुई थी की एक व्यकती बैतूल रोड के पास गांजा लेकर खड़ा है जिसके बाद तत्काल पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर युवक को ढाई किलो गांजे के साथ दबोचा लिया . बाजार में गंजे की कीमत 25 हजार रुपये बताई जा रही है . पूछताछ के दौरान सामने आया की आरोपी मोहखेड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ का रहने वाला है . आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आब आरोपी को न्यायालय में पेश किया जायेगा .छिंदवाड़ा से महेश चांडक की रिपोर्ट
#mpnews
#Chhindwara
#ganja

(Visited 94 times, 1 visits today)

You might be interested in