कंप्यूटर बाबा ने की घोषणा की सिलवानी में बेगम नदी पर बनेगा पुल

सिलवानी में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त नदी न्यास अध्यक्ष कम्प्यूटर बाबा ने मंगलवार को श्रीराम मंदिर सें लग कर बहने वाली बेगम नदी का निरीक्षण किया…. निरीक्षण के बाद बाबा ने कहा कि नदी पर पुल का निर्माण कराया जाएगा…. और नदी की सफाई का अभियान भी चलाया जाएगा… मंगलवार को बिना किसी तय कार्यक्रम के नगर में श्रीराम मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर देश दुनिया की समृद्वि की कामना की….यहां पर मौजूद लोगों के द्वारा बाबा को कई जानकारियों से अवगत कराया गया… निरीक्षण पश्चात राज्यमंत्री कम्प्यूटर बाबा ने कहा नगर से जमुनियापुरा क्षेत्र को जोड़़ने वाली नदी जिस पर अभी रिपटा बना हुआ है… जो कि ज्यादा बारिश से जलमग्न हो जाता है। रिपटे के स्थान पर पुल का निर्माण कराया जाएगा…. यहां कम्प्यूटर बाबा ने उपस्थित अधिकारियों को पुल निर्माण का स्टीमेट बनाए जाने के निर्देष दिए….

(Visited 139 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT