5 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा उड़ीसा से दमोह बेचने आया था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार, बैग जब्त

कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के पथरिया फाटक ओवर ब्रिज के नीचे अवैध रूप से गांजा लिए एक युवक के खड़े होने की सूचना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी .की एक व्यक्ति अवैध गांजा लिए है जो किसी को सप्लाई कर बेचने के फिराक में खड़ा है. सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और एसपी विवेक सिंह के निर्देश पर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर मौके से अवैध गांजा जिसकी कीमत हजार में बटाई जा रही है.आरोपी गांजा की सप्लाई किसको करने के लिए आया था, इसकी पड़ताल की जा रही है. बताया जाता है कि दमोह में बड़े स्तर पर उड़ीसा से गांजा की सप्लाई की जा रही है. इससे पहले भी कई बार गांजा पकड़ा जा चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक गिरोह तक नहीं पहुंच पाई है. ऐसी स्थिति में निरंतर दमोह गांजा की खेप आ रही है और सप्लाई हो रही है.न्यूजलाइवएमपी के लिए दमोह से विवेक सेन की रिपोर्ट

(Visited 32 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT