Digvijay singh भूले Jyotiraditya scindhiya को ये जरूरी बात कहना

कांग्रेस के दो बड़े नेताओं दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की आपसी तकरार किसी से छिपी नहीं है. पर आज के दिन यानि एक जनवरी को भी दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को याद करना मुनासिब नहीं समझा. ये बड़ी चौंकाने वाली बात है. दिग्गी राजा ने अपने ट्विटर हैंडल से सभी को नए साल की बधाई दी. और भी बहुत से ट्वीट किए. लेकिन सिंधियो को उनके जन्मदिन की बधाई देना भूल गए. जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर सिंधिया को बधाई दी. कांग्रेस के ऑफिशियल आई डी से भी अपने नेता को जन्मदिन की बधाई दी. लेकिन दिग्विजय सिंह के ट्वीटर पर दोपहर दो बजे तक सिंधिया के सम्मान में कोई शुभकामनाएं नहीं लिखी गईं. वैसे तो दिग्विजय सिंह पार्टी के वरिष्ठ और परिपक्व राजनेता है. इसके बावजूद जन्मदिन के दिन सिंधिया को इस तरह नजरअंदाज करना यही साबित करता है कि दोनों के बीच खाई और गहरा चुकी है.

(Visited 207 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT