क्या नए साल में प्रदेश भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष?

`प्रदेश में भाजपा की ओर से ये कयास लगाए जा रहे थे कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की घोषणा नए साल में हो जाएगी… प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम शिवराज दिल्ली में साथ—साथ अध्यक्ष अमित शाह से मिल भी चुके हैं… जिसके बाद लग रहा था कि जल्द ही घोषणा हो सकती है… वहीं नेताओं में चर्चा है​ कि प्रदेश की राजनीति में बदलाव के साथ… किसी दूसरे को भी प्रदेश की लगाम मिल सकती है… अध्यक्ष पद की दौड़ में भी सारे के सारे पूर्व मंत्री हैं… जिनमें नरोत्तम मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह, जयंत मलैया, राकेश सिंह, प्रभात झा जैसे बड़े नाम हैं तो वहीं खुद शिवराज भी अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं…. राकेश सिंह तो वर्तमान अध्यक्ष हैं तो वे तो अव्वल कहलाए ही… कई केन्द्रीय मंत्री भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं… देखना होगा कि चाणक्य के नाम से मश​हूर अमित शाह और पीएम मोदी किस को प्रदेश की कमान सौंपते हैं….

(Visited 54 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT