शिवराज का बड़ा बयान, बोले- 2018 में सिंधिया की वजह से CM नही बन पाया

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है. शिवराज ने स्वीकार किया कि साल 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया की वजह से भाजपा की सरकार नहीं बन पाई थी. शिवराज ने कहा सिंधिया जी की वजह से 2018 विधानसभा चुनाव में मामा मुख्यमंत्री बनने से बाल-बाल रह गए थे. वही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर शिवराज ने कहा अब वह एक घंटे के लिए सीएम बनना चाहते हैं हाटपिपल्या के इस कार्यक्रम में कई कांग्रेसियों ने भाजपा का दाम थामा. उनको संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्हें पार्टी में परिवार की तरह स्नेह मिलेगा .
#mpnews #newslivemp #firstcabinetmeeting #scindia #shivrajsinghchouhan #shivrajcabinet #cabinetexpansion

(Visited 72 times, 1 visits today)

You might be interested in