लॉक डाउन के बीच ऐसे हुई शादी

लॉक डाउन के बीच जहाँ पग पग पर पुलिस और प्रशासन की चप्पे चप्पे पर निगाह है. ऐसे में बारात भी गई और दुल्हन को विदा भी करवा लाई. ऐसा ही एक वाक्या सिवनी मालवा के ग्राम झकलाय में देखने को मिला जहाँ मात्र 4 बाराती के साथ दूल्हा हेमन्त ने अपनी दुल्हन ब्रजेश्वरी के साथ सात फेरे लेकर अपनी जीवन संगनी बनाया . 14 अप्रेल को लॉक डाउन खुलने के बाद धूमधाम से शादी करने की ख्वाहिश पर 3 मई जैसे आदेश ने पानी फेर दिया . जिसके बाद दूल्हा ने दुल्हन के घर पर ही हिन्दू रीतिरिवाजों के साथ मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विवाह संपन्न कराया.इटारसी से इंदपाल सिंह कि रिपोर्ट

(Visited 53 times, 1 visits today)

You might be interested in