जबलपुर-समाज सेवा के साथ यह काम भी जरूरी है

जैसे जैसे लॉक डॉउन की अवधि के एक एक दिन बीत रहे है वही जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में भी दिन पर दिन इजाफा होते जा रहा है,वही कल 12 पॉजिटिव मामले आ जाने के बाद संख्या बढ़कर 43 हो गयी है . तो वही लगातार 28 दिनों से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पं दीनदयाल राहत रसोई द्वरा प्रतिदीन जरूरतमन्दों को खाने के 2000 हजार पैकेट बांटे जा रहे है .जरूरतमन्दों की सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए राहत रसोई में अब सुरक्षा पीपीई किट पहनकर खाना पकाया जा रहा है,जिससे इस भयंकर महामारी से खुद को भी सुरक्षित रखा जा सके वही भोजन बाटने वाले कार्यकर्ता व जरूरतमंद भी इस कोरोना संक्रमण की चपेट में न आ सके . साथ ही जितने भी कार्यकर्ता विभिन्न छेत्रो में भोजन वितरित कर रहे है वो भी पीपीई किट पहनकर भोजन बांट रहे है जिससे इस महामारी से खुद को भी सुरक्षित रख सके और जरूरतमंद भी सुरक्षित रहे . जबलपुर से सुमित शर्मा की रिपोर्ट

(Visited 36 times, 1 visits today)

You might be interested in